ऋषिकेश, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता पखवाड़े के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाल्मीकि नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के चलते बाल्मीकि नगर में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें काफी संख्या में बाल्मीकि नगर के लोगों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया स्वछता अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल चेतन शर्मा ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए स्वच्छता अभियान का आवाज आज पूरे देश में मिसाल बन गया। क्योंकि गंदगी के कारण अनेकों बीमारियों का जन्म होता है यदि साफ-सफाई रहेगी तो आज ही बीमारियां स्वता समाप्त हो जाएगी इसलिए अपने आसपास गंदगी को साफ किया जाना अत्यंत आवश्यक है स्वछता अभियान के दौरान पार्टी के महामंत्री पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, दिनेश सती, अक्षय खैरवाल , मुकेश खैरवाल, सहित अनेकों महिलाएं भी उपस्थित थी।

Post A Comment: