ऋषिकेश। रोटरी  क्लब ऋषिकेश ने सरकारी चिकित्सालय देहरादून रोड ऋषिकेश में कैंसर से पीड़ित मरीज के गरीब परिवार जनों को 10000 रुपये का चेक आर्थिक सहायता के रूप में दिया।  रोटरी एक अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्य में संलग्न संस्था है।  जिसका उद्देश्य निर्धन एवं आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्तियों की सहायता करना है।  क्लब अध्यक्ष  राजीव गर्ग जी ने बताया कि रोटरी क्लब ऋषिकेश समाज के  असक्षम व्यक्तियों एवं निर्धन बच्चों के लिए सेवारत है।
 इस अवसर पर  कोषाध्यक्ष अश्विनी व्यास, डॉ. बी एम  सोनी, डॉ हरिओम प्रसाद उपस्थित रहे।

Post A Comment: