भारत एक राष्ट्र मन्दिर है उसे तीर्थ की तरह स्वच्छ रखने का कराया संकल्प
परमार्थ निकेतन में आदरणीय मोदी जी के जन्मदिवस पर विश्व विख्यात संगीतकारों द्वारा स्वच्छता, समता और समरसता संगीत संध्या का आयोजन किया गया
सार्वभौमिक और सतत् विकास के लिये मिलकर कार्य करना नितांत आवश्यक-स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश, 17 सितम्बर। परमार्थ निकेतन में भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासविच साध्वी भगवती सरस्वती जी एवं परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने योग का पूरे विश्व में परचम लहराने वाले प्रधानमंत्री जी को गंगा तट पर योग करके योगाजंलि भेंट की।
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 68 वें जन्मदिन पर शुभकामनायें प्रेषित करते हुये उनके दीर्घायु, सतत् कर्मशील और सफल जीवन की कामना करते हुये शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिये परमार्थ निकेतन मेें प्रातः काल से ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रातःकालीन योग कक्षा का आयोजन किया गया तत्पश्चात परमार्थ निकेतन परिसर एवं नीलकंठ मार्ग, राजाजी नेशनल पार्क में गहन स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों, आचार्यो और अनेक लोगों ने सहभाग किया।
परमार्थ गंगा तट पर होने वाली आज की दिव्य गंगा आरती और हवन को माननीय नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी एवं उज्जवल भविष्य के लिये समर्पित किया गया तथा उनकी दीर्घायु जीवन के लिये गंगा माँ से प्रार्थना की गई ताकि वे दीर्घ काल तक देश की सेवा करते रह सके।
स्वामी जी महाराज ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, सतत एवं सुरक्षित विकास-साफ नियत और सही विकास के नायक है श्री नरेन्द्र मोदी जी। श्री मोदी जी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू किया यह केवल 15 दिनों के लिये नहीं बल्कि हम सब मिलकर इसे हर दिन हर दिल को छूने वाला बना सकते है। इसके माध्यम से हम हर घर, हर घाट, हर गली और हर गांव को स्वच्छ भारत की मुहिम से जोड़ सकते है। स्वामी जी महाराज ने कहा कि मोदी जी कर्मयोगी है और वे पूरे भारत ही नही पूरे विश्व को एक नई दिशा प्रदान कर रहे है। हमारे प्रधानमंत्री जी पद, प्रतिष्ठा के लिये नहीं बल्कि निष्ठा के लिये कार्य करते है।
परमार्थ निकेतन में आज इजरायल, यमन, टर्की,सिंगापुर, अमेरिका और ईरान आदी देशों से आये हुये विश्व प्रसिद्ध संगीतकारों ने आदरणीय मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर समता, सद्भाव और समरसता का संगीत अर्पित किया। संगीत संध्या कार्यक्रम में 25 से 30 देशों से आये सैलानियों ने सहभाग किया सभी लोग संगीत को सुनकर झूम उठे। आज की यह संगीत संध्या आदरणीय मोदी जी को समर्पित की गयी।
स्वामी जी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया की वे स्वच्छता, सद्भावना और समसरता को आत्मसात करते हुये माननीय प्रधाममंत्री जी से जुड़े।
स्वामी जी महाराज ने माँ गंगा के पावन तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वच्छता, पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण तथा वृक्षारोपण का संकल्प कराया।

Post A Comment: