देहरादून। रायपुर के बालावाला में दिहाड़े तीन बाइक सवार युवकों से रेत बजरी सप्लायर को गोलियांे से भून दिया। सप्लायर आदेश बालियान को तीन गोली लगी है जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से शाहपुर मुजफ्फनगर का रहने वाला है। हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। मृतक रायपुर क्षेत्र में रेत बजरी सप्लायर का काम करता था। बाइस सवार युवकों ने करीब 11 बजे बालावाला के हनुमान मंदिर के करीब बालियान को गोलियों से भूना है। सूचना मिलते ही पुलिस से पूरे शहर में चैकिंग अभियान चलाया। पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी गई है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज करीब 11 बजे रेत बजरी सप्लायर आदेश बालियान किसी काम से जा रहे थे जैसे ही वह बालावाला में हनुमान मंदिर के करीब पहुंचे तो सामने से आ रहे बाईक सवार तीन युवकों ने उन पर ताबतोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां लगते ही बालियान जमीन पर गिर गये। सप्लायर को तड़फता छोड़ युवक मौके से फरार हो गये। मृतक गुलर घाटी क्षेत्र में खनन सामग्री पहुंचाने आया हुआ था। दिन दहाड़े हुए वारदात की सूचना आसपास मे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तब तक बालियान की जान जा चुकी थी। पुलिस ने इस घटना की सूचना अपने आलाअधिकारियों को दी। दिन दहाड़े एक व्यक्ति को गोलियों से भूनने की सूचना मिलते ही पूलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मौका मुआयना किया। साथ ही आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी और बाइक सवार युवकों को हुलिया और बाइक को लेकर पूरे शहर में चैकिंग अभियान चलाया। अभी दो दिन पहले भी राजधानी के थाना डालनवाला में हत्या का मामला प्रकाश में आया था। आज जिस तरह से दिन दहाड़े व्यापारी को गोलियों से भूनने का मामला प्रकाश में आया है। उससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस बाइक सवार युवकों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। 

Post A Comment: