ऋषिकेश 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने गंगा जी मे किया दुग्धाभिषेक ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंगा जी में दुग्धाभिषेक कर उनके लंबी आयु की कामना की ।इस दौरान शमशेर सिंह पुंडीर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए जो जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। वह भूतो न भविष्यति 4 वर्ष के अंदर जन धन योजना लागू कर लोगों के लिए जन कल्याणकाारी योजनाओ को लागू  किया है जिसके कारण विपक्षी दल पूरी तरह बौखला गए। इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता तिवारी, सुदेश कंडवाल रविंद्र राणा गुड्डी कलुडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश चेतन शर्मा ,महामंत्री पंकज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post A Comment: