ऋषिकेश। पुलिस ने एक लाख 30 हजार की शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब तस्करों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब व 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सेंट्रो कर भी सीज कर दी।
  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन मे ऋषिकेश पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया एवं मुखबिर तंत्र एवं पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम ने सिटी गेट आईडीपीएल के पास से शराब तस्कर दीपक भारद्वाज पुत्र प्रेम भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से  10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।  शराब की कीमत लगभग 85000 रूपये बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर मनसा देवी फाटक के पास से गुरुनाम सिंह पुत्र स्वर्गीय इंद्र सिंह निवासी मनसा देवी श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

Post A Comment: