ऋषिकेश। युवा मित्र मण्डल बिरला फार्म हरिपुर कलां के द्वारा पांच दिवसीय आंठवा भव्य गणेश उत्सव के आखिरी दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।ग्राम सभा हरिपुर कलां के बिरला फार्म चौक पर चल रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव में पेशन डांस एकेडमी के स्टूडेंट्स द्वारा भक्तिमय गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी डॉ राजे नेगी,क्लब संरक्षक कमल पटेल एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश गोनियाल ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर समाज सेवी डॉ राजे नेगी ने बताया कि भारत में सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरुवात महाराष्ट्र में महान स्वतंत्रता सग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के समय की अंग्रेज़ो के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान की थी।जिसके बाद से आज पूरे भारत ही नहीं विश्वभर में भारतीय अपने अपने घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर भगवान श्री गणेश का गुणगान करते आ रहे है। डॉ नेगी ने कहा कि आज सभी को समाज हित में काम करने की जरूरत है आज के भौतिकवादी युग में इस प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों से व्यक्ति कभी भी भगवान से विमुख नहीं होगा साथ ही नई पीढ़ी को भी संस्कार मिलते है। इस अवसर पर नृत्य प्रस्तुति पेश करने वाले पेशन डांस एकेडमी के छात्र छत्राओ को मेडल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर समाजसेवी डॉ राजे नेगी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मित्र मण्डल के संयोजक मुकेश गोनियाळ ने बताया कि कल गणेश प्रतिमा को बड़े धूम से बेंड बाजे एवं झाकियों के साथ विसर्जन हेतु मां गंगा के पावन तट सप्तऋषि हरिद्वार ले जाया जाएगा। इस मौके पर क्लब के सदस्य रवि रावत,तुषार कपिल,सत्यम पटेल,राजेन्द्र रावत,राजेश अमोली,आशीष गोनीयाल,सुनील ओझा,कमल कान्त चमोली,भास्कर जैसवाल,नितिन धीमान,अनिल परासर,सुनील जोशी उपस्थिति थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
धार्मिक
मनोरंजन
ऋषिकेश में गणेश महोत्सव में पेशन डांस एकेडमी के स्टूडेंट्स ने भक्तिमय गीतों पर प्रस्तुति दी


Post A Comment: