ऋषिकेश 18 सितंबर। छत्तीसगढ़ से नीलकंठ के दर्शन करने सूमो से जा रहे ,सूमों के नीलकंठ के पास मोड़ पर पलट जाने के परिणाम स्वरुप ट्रैक्टर में सवार 10 लोग घायल हो गए । जिनमें से 4 लोग गंभीर रूप से घायल है । राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार की सुबह साढे आठ बजे बिलासपुर छत्तीसगढ़ से 10 लोगों का परिवार नीलकंठ दर्शन हेतु सूमो से जा रहे थे। कि अचानक नीलकंठ से 2 किलोमीटर पहले मौण गांव के पास एक मोड़ पर पलट जाने के परिणाम स्वरुप उसमें सवार कुमारी कविता 14 वर्ष पुत्री परमेश्वर निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ कुमार ईरानी कुमार पुत्री बंनवाली, जयशंकर उम्र 22 वर्ष पुत्र मदनलाल देव प्रकाश उत्तर केवट यादराम उम्र 28 वर्ष पुत्र प्रेमलाल ,गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया जिन का उपचार जारी है। बाकी परिवार के लोगों को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है ।

Post A Comment: