चमोली। पुलिस ने फिर पेश की मानवता की मिशाल । जनपद में एक निर्धन परिवार के मकान में आग लगने से 3 बच्चो की स्कूल की सभी वस्तुयें जलकर नष्ट हो गयी। बच्चों की किताबें कॉपी अन्य पाठ्य सामग्री की सूचना
एसओ गोपेश्वर को दी गयी। ग्राम पाडुली, गोपेश्वर में महिपाल सिंह के घर मे 16 सितंबर की सांय पशुओं को मक्खियों से बचाने के लिए घर के पास जलायी गई। जिसके कारण उनके एक कमरे में आग लग गई। आग से कमरे में रखे समस्त घरेलू सामान के साथ-साथ उनके तीन बच्चो के स्कूल के किताबे, पेन, पेंसिल, कॉपी, बैग, स्कूली जूतों, यूनिफार्म आदि जल कर खाक हो गई है। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। सूचना पर एसओ गोपेश्वर मय पुलिस बल व निर्भीक पुलिस यूनिट के साथ मौके पर पंहुचे तथा पाया कि महिपाल सिंह का कमरे मे रखा सामान के साथ-साथ उसके तीन छोटे बच्चे जो प्रा0वि0 पाडुली स्कूल में पढ़ते है के पाठ्य सामग्री, जूते-मोजे, यूनिफार्म आदि भी जल कर नष्ट हो गई है। बच्चों से वार्ता करने पर बच्चों ने बताया कि उनकी समस्त कॉपी किताबे और स्कूल के कपड़े जल गए हैं। जिसके कारण अब वे विद्यालय नही जा पाएंगे। जिस पर पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने 5600 रुपये एकत्रित कर तीनों बच्चों के लिए समस्त किताबें व कॉपी व अन्य पाठ्य सामग्री तथा तीनों के लिए स्कूल की एक-एक जोड़ी यूनिफार्म तथा जूते-मोजे आदि बाजार से खरीद कर दी गई। पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गई नई किताबें और यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे तथा कहने लगे कि वे अब स्कूल जा पाएंगे। बच्चो के पिता ने कहा की उन्होंने पुलिस का ऐसा रूप न कभी देखा और न ही सुना है। उक्त कार्य की स्थानीय जनता द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की गयी।

Post A Comment: