ऋषिकेश। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती आर के सकलानी के निर्देशन में थाना मुनिकीरेती के A.D.T.F. के प्रभारी उप निरीक्षक आशीष कुमार ने ओंकारआनंदघाट मुनि की रेती पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम झिरकोटी, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली को 300 ग्राम  चरस साथ गिरफ्तार किया गया, जिस के संबंध में  एनडीपीएस के  प्रावधानों के अनुसार क्षेत्रअधिकारी जेपी जुयाल  को  को फोन कर मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा अभियुक्त  उपरोक्त की जामा तलाशी लिवाई गई तथा वीडियोग्राफी कराई गई ।
नशा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 आशीष कुमार, कॉस्टबेल विकास कुमार, दीपक कुमार व रवि राणा शामिल रहे।

Post A Comment: