ऋषिकेश 1सितंबर। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा पैट्रोलियम पदार्थों (गैस,पैट्रोल, डीजल)के अत्याधिक दाम वृद्धि के विरोध में कांग्रेस भवन ऋषिकेश पर एकत्र होकर कांग्रेस पार्टी परवादून जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका।इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महंगाई इस कदर बढा दी है कि आम आदमी से लेकर खास आदमी तक बदहाल हो रहा है । यू पी ए सरकार के समय जब गैस के मूल्य में दो रुपये की भी वृद्धि होती थी तो ये भाजपा वाले सडको पर हल्ला मचा डालते थे और जब से मोदी सरकार आई है गैस के दाम तीन गुना बढ गये है ।और ये भाजपाइयों को सांप सूंघ गया है । पेट्रोल, डीजल आदि के दाम भी 70 वर्षों में इतने नहीं बढे है जितना मोदी सरकार ने बढा दिये है जिससे सब सामान मंहगा हो रहा है जनता का जीना दूभर हो रहा है । जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र पैट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम नहीं की तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन करेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी मोदी सरकार की होगी ।इस अवसर पर विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्र,जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, मधु सेमवाल, योगेश शर्मा, संजय गुप्ता, मधु जोशी, राजेश व्यास, वीरेंद्र सजवाण, प्रदीप चन्द्रा, शैलेंद्र बिष्ट, नन्दकिशोर जाटव,दिनेश चन्द्र मास्टर, मालती तिवारी, मधु मिश्रा, जय पाल सिंह, हरिराम वर्मा,सतेन्द्र पंवार, सीताराम ठेकेदार, वेदप्रकाश धींगड़ा, अशोक शर्मा,गौतम नौटियाल, अजय धीमान, अमर जीत धीमान, जितेन्द्र पाठी, सन्नी प्रजापति, अभिनव मलिक आदि उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
राजनीति
मंहगाई को लेकर ऋषिकेश में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र का पुतला फूंका


Post A Comment: