ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव की गहमागहमी प्रारंभ परिषद के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ  जुलूस निकालकर किया नामांकन
 ऋषिकेश महाविद्यालय में एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद पर अपना उम्मीदवार न उतारे जाने से विद्यार्थी परिषद का उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय
ऋषिकेश, 01 सितंबर। स्थानीय  पंडित ललित मोहन शर्मा स्नाकोत्तर महाविद्यालय  में  आगामी 8 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर जहाँ गहमागहमी शुरू हो गई है। वहीं  महाविद्यालय में होने वाले 6 पदों के लिए चुनाव के चलते छात्र राजनीति में जबरदस्त दखल देने वाली एनएसयूआई द्वारा वर्ष 2018 -19 के चुनाव में अपने पैनल में उपाध्यक्ष पद पर किसी उम्मीदवार को ना उतारे जाने की घोषणा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। यहां यह भी बताते चलें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जहां अध्यक्ष पद पर मोनू कुमार ,उपाध्यक्ष पद पर पारसनाथ, सचिव पद पर पंकज कुमार ,संयुक्त सचिव पद पर ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी को उतारा है वही युआर पद के लिए रवि कुमार पर अपना भाग्य आजमाया है ।लेकिन शनिवार की दोपहर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी द्वारा छात्रसंघ चुनाव के लिए घोषित किए गए अपने पैनल में जहां अध्यक्ष पद पर अरविंद पवार ,सचिव पद पर शिवा सिंह, संयुक्त सचिव पद पर कृष्णा सैनी, तथा कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति पैन्यूली व युआर के पद पर विनायक शर्मा के नाम की घोषणा की लेकिन उपाध्यक्ष पद पर किसी के नाम की घोषणा न किए जाने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे खुशी की लहर देखी जा रही है क्योंकि उपाध्यक्ष का पद उनकी झोली में सीधे आते दिखाई दे रहा है । चुनाव की गहमागहमी के बीच  आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हरिद्वार मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस से महाविद्यालय तक अपने सभी उम्मीदवारों व  समर्थको के साथ जबरदस्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पक्ष में नारेबाजी करते हुए विशाल जुलूस निकाला। जिसके चलते चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गई लिंग दोह कमेटी की सिफारिशों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखी लिंगदोह कमेटी द्वारा महाविद्यालय परिसर से बाहर जुलूस निकाले जाने प्रचार प्रसार किए जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन उक्त आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए द्रौण कैमरे से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस की फोटो कवरेज कि वही खुलेआम राजनीतिक दलों के साथ जबरदस्त जुलूस भी निकाला इस दौरान  विद्यार्थी परिषद के  सभी उम्मीदवारों ने  अपने नामांकन का एक सेट भी जमा किया।

Post A Comment: