देहरादून। जमीन के दाखिल खारिज की नाम पर विजलेंस ने 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता ने 30 अगस्त को एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून को दिया कि उसने व उसके छोटे भाई एवं अन्य व्यक्तियों ने मिलकर यशपाल सिंह पुत्र निर्भय सिंह, ग्राम सितापुर तहसील, जिला हरिद्वार से 0.526 हैक्टेयर संक्रमणीय भूमि स्थित ग्राम भगतनपुर आबिदपुर उर्फ एक्कड़ परगना ज्वालापुर तहसील व जिला हरिद्वार से  18 अप्रैल 2018 को खरीदी। उक्त क्रय भूमि के दाखिल खारिज के लिए शिकायतकर्ता अपने साझेदारों के कहने पर 20 जुलाई 2018 को रजिस्ट्री की छायाप्रति सहायक चकबंदी कार्यालय, क्षेत्र रूड़की हरिद्वार के कार्यालय में दाखिल करा चुके है। इसके उपरान्त शिकायतकर्ता हल्का चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र कुमार से मिला और दाखिल खारिज के सम्बन्ध में रिपोर्ट लगाने को कहा तो लेखपाल ने बाद में मिलने को कहा, पुनः शिकायतकर्ता 30 को अपने मित्र के साथ चकबंदी लेखपाल धर्मेन्द्र कुमार से सहायक चकबंदी कार्यालय रूड़की हरिद्वार में मिला और अपनी क्रय भूमि के दाखिल खारिज के लिए रिपोर्ट लगाने को कहा तो उसने कहा मैं दाखिल खारिज की समस्त कार्यवाही पूर्ण कराकर तुम्हारे पक्ष में दाखिल खारिज करा दूंगा। इसके लिए आपको 54000 हजार रूपये देने होगें। लेखपाल ने शिकायतकर्ता को 30,000 रूपये लेकर शनिवार को चकबंदी कार्यालय रूडकी में बुलाया है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि एैसे भ्रष्ट लेखपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तारी करवाना चाहता था।   
पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच से आरोप सही पाते हुये नियमानुसार टैप संचालन के लिए टैप टीम का गठन किया गया।
 आरोपी धमेन्द्र कुमार पुत्र श्री सतीश चंद, निवासी- भारूवाला बिजनौर,ग्राम पो0- मोहम्मदपुर, मण्डावली, थाना मण्डावली,बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी-म0नं0-614 पश्चिमी अम्बर तालाब, रूड़की, जनपद हरिद्वार हाल तैनाती- लेखपाल कम कानून-गो, सहायक चकबंदी कार्यालय क्षेत्र रूड़की, जनपद हरिद्वार को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सहायक चकबंदी कार्यालय क्षेत्र रूड़की, हरिद्वार से समय करीब  करीब 11:05 बजे सरकारी स्वतन्त्र गवाहान के समक्ष शिकायतकर्ता से 30,000 रिश्वत रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्व थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर धारा-7/13(1)डी सपठित धारा-13(2)भ्र0नि0अधि0 1988 के अन्तर्गत अपराध पंजीकृत कराकर विवेचना की जायेगी।
निदेशक, सतर्कता महोदय, द्वारा टैप टीम को बधाई देते हुए उत्साह वर्धन हेतु 10,000 नकद पारितोषिक देने की घोषणा की।  

Post A Comment: