ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस ने दो चेन स्नेचर गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे तीन सोने की चेन, एक पेंडल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर ली।
गत 22 अगस्त को शैलेन्द्र भारद्वाज निवासी हनुमन्तपुरम गंगानगर ऋषिकेश ने कोतवाली पर सूचना अंकित करायी कि 21 अगस्त की रात्रि 10 बजे के लगभग उनकी पत्नी विनीता भारद्वाज अन्य महिलाओं के साथ घर के सामने टहल रही थी कि मोटर साईकिल सवार दो लड़को ने मेरी पत्नी के गले से सोने की चैन छीन कर भाग गये। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटना के बाद 29 अगस्त को दो मोटर साईकिल सवार अज्ञांत लड़को ने गंगा विहार के पास दो महिलाओं में से एक महिला नीलम जैन की चेन छीन कर भाग गये थे।
क्षेत्र में हो रही चैन लूट की घटनाओं से सम्बन्धित चैन की बरामदगी, चेन लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम ने सड़क मार्ग व प्रतिष्ठनों में लगे सीसी टीवी कैमरों को चैक किया गया, जिससे पुलिस को काफी सहायता प्राप्त हुई। सीसी टीवी फुटेज से चेन लूट की घटनाओं में काली रंग की अपाचे मोटर साईकिल का प्रयोग होना पाया गया, जिस कारण पुलिस ने काले रंग की अपाचे मोटर साईकिल की तलाश तेज की गयी। पुलिस ने 5 सितंबर को पुलिस टीम श्यामपुर रेलवे फाटक पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक काले रंग की अपाचे आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रूकने का ईशारा किया गया तो मोटर साइकिल चालक गाड़ी मोड़ कर वापस जाने का प्रयास किये जाने लगा। पुलिस ने फुर्ती दिखाकर दोनो लड़को को वंही पर पकड़ लिया। पकड़े गये लड़को की जामा तलाशी ली गयी तो इनके पास से तीन सोने की चैन व एक पैण्डन्ल बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में इन दोनो से सख्ती से पूछताछ की गयी तो इन्होने बताया कि इनमें से एक 21 अगस्त को गंगानगर से व एक चेन 29 को भरत विहार के पास से महिलाओं के गले से छीनी थी तथा एक चेन 04 सितंबर को ढालवाला में एक महिला से छीनी थी। इस पर चेन लूट की तीनो घटनाओं से सम्बन्धित पीड़ितों को मौके पर बुलवाया गया, जिन्होने मौके पर आकर अपनी अपनी चैन की पहचान की तथा दोनो लड़को को पहचानते हुये कहा कि इन्होने की हमारी चेन छीनी थी। चूंकि दोनो चेनस्नेचरों ने घटना की गयी है जिस कारण दोनो को देर सांय के समय गिरफ्तार किया गया,जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार चेनस्नेचर
सचिन कुमार पुत्र बालेश्वर नि0 ग्राम रामराज, थाना बहसुमा जनपद मेरठ उ0प्र0
चेतन सिंह पुत्र जयप्रकाश नि0 ग्राम रामराज थाना बहसुमा जनपद मेरठ उ0प्र0
चेनस्नेचरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, चौकी प्रभारी श्यामपुर, विनय शर्मा , चिन्तामणि, कॉस्टबेल सन्दीप छाबड़ी, योगेश भट्ट, मनोज कुमार, सन्तोष, कमल जोशी, नवनीत सिंह नेगी, विकास मलिक, रूपेश व सोनी कुमार शामिल रहे।

Post A Comment: