ऋषिकेश ,01 सितंबर। मुंबई पुलिस द्वारा किए गए बड़े खुलासे के बाद  देहरादून में भी हाई अलर्ट कर दिया गया। जिसके चलते  त्रिवेणी घाट पर मॉक ड्रिल किया गया ।जिसके अंतर्गत आईटीबीपी व पुलिस को शनिवार को  ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर एक पार्सल व अटैची के लावारिस हालत में पड़े होने की सूचना पर संयुक्त रुप से तलाशी अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत पहले घाट पर उपस्थित लोगों से को खाली करवाया गया । यह सूचना अज्ञात  व्यक्ति द्वारा  मंसूरी स्थित  आईटीबीपी व पुलिस की को दी गई थी। जिस पर शनिवार की सुबह 9:00 दी गई , जिसके बाद आईटीबीपी के कमांडेंट व देहरादून  की  बम निरोधक टीम सुबह 10:00 बजे त्रिवेणी घाट पर पहुंच गई , और उन्होंने  संयुक्त टीम बनाकर त्रिवेणी घाट पर  मोर्चा संभालते हुए  चेकिंग अभियान चलाया । जिसके अंतर्गत घाट पर शिव मूर्ति के सामने रखे गए एक अटैची व पार्सल को बारीकी से जांचा-परखा गया । संयुक्त टीम में आईटीबीपी के 60 जवान तथा बम निरोधक पुलिस की टीम में 6 जवान शामिल थे ।जिन्होंने पार्सल व अटैची को अच्छी तरह जांच  परखने  के बाद उसमें रखे गए बमों को निष्पादित कर दिया । मौके पर उपस्थित आईटीबीपी के कमांडेंट विनय सिंह यादव तथा  बम निरोधक दस्ते के प्रभारी तेज सिंह नयाल ने बताया विस्फोटक सामग्री के अंतर्गत आधा केजी का डेटोनेटर लगा था जो कि बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता था । जांच  टीम मे   एस.आई. अजय सिंह,अनिल कुमार, प्रभात बहुगुणा, नित्यानंद के अतिरिक्त बम निरोधक दस्ते के प्रभारी  तेज सिंह नयाल  ,व घाट चौकी प्रभारी  अरुण त्यागी उपस्थित थे। दोनो अधिकारियों ने बताया कि यह सारी कार्यवाही  मॉक ड्रिल के अंतर्गत की गई है।

Post A Comment: