ऋषिकेश। जिला कारागार सुद्धोवाला में बंद एक कैदी की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई । राजू पुत्र चंदन सिंह 36 वर्ष मूल निवासी मंडीदीव जिला रायसन भोपाल मध्य प्रदेश को वर्ष 2017 में दुष्कर्म के प्रयास में विकास नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि उक्त कैदी को बीते रोज एम्स लाया गया था ,जहां उसकी आज मौत हो गई।

Post A Comment: