उधमसिंह नगर : क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्‍या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। विवाहिता के ससुरालियों ने पुलिस पूछताछ में हत्या कर शव जंगल में जलाने की बात कबूली। पुलिस ने बन्ना खेड़ा के जंगल से विवाहिता की हड्डियां और राख बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम कुआ खेड़ी निवासी नसीब कौर ने थाने में तहरीर दी। उसमें उसने कहा कि उसकी पोती अमन का विवाह प्रेमनगर निवासी अमन के साथ 6 वर्ष पहले हुआ था। रक्षाबंधन के दिन वह पोती से मिलने उसके ससुराल में गई। वहां पर अमन को न पाकर उसने उसके ससुरालियों से पूछताछ की।
उनका कहना था कि अमन 4 तोले सोना और 12 हजार की नगदी लेकर घर से बिना बताए चली गई है। इस पर नसीब कौर को यकीन नहीं हुआ और उसने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होता देख महिला के परिजन एसएसपी सदानंद दाते से मिले। एसएसपी सदानंद दाते के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ को महिला के पति, सास, ससुर को हिरासत में लिया।

Post A Comment: