ऋषिकेश। हैदराबाद में 14 अक्टूबर को आयोजित हुई राष्टीय मेमोरी चैंपियनशिप 2018 में एक बार फिर से तीर्थ नगरी ऋषिकेश के मेमोरी किंग प्रतीक यादव ने जीत दर्ज कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतीक का आज तीर्थनगरी आगमन पर गढ़वाल महासभा की और से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड स्तिथ प्रदेश कार्यालय में प्रतीक को छोटे पर्दे के प्रसिद्ध टीवी अभिनेता करन शर्मा एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। छोटे पर्दे पर प्रसारित हो चुके टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता, मोही, बंधनी, एक नई पहचान एवं काला टीका में मुख्य भूमिका निभा चुके टीवी कलाकार करण शर्मा ने कहा कि एशियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव द्वारा एक माह के अन्तर्गत लगातार दो बार राष्टीय एवं एक बार अन्तर्राष्ट्रीय मेमोरी चैंपियनशिप का खिताब जीतकर क्षेत्र ही नहीं अपितु प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया है*।गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने कहा कि अब तक 7 बार राष्टीय स्तर पर एवं एक बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को गोल्ड मेडल दिलवा चुके प्रतीक यादव को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित ना किया जाना बड़े खेद का विषय है जबकि मेमोरी (याददाश्त) के मामले में उनकी विश्व पटल पर रैंकिंग चोथे स्थान पर है और उनके द्वारा तीन विश्व रिकॉर्ड भी बनाए जा चुके है। डॉ नेगी ने राज्य सरकार से प्रतीक को शिक्षा के क्षेत्र में ब्रांड अमेब्सडर बनाए जाने की मांग की।इस मौके पर महासभा के महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, मनोज नेगी,अंकित नेथानी,आशुतोष कुडियाल,प्रिया बिष्ट,दीपिका पंत, टविंकल सेमवाल उपस्तिथि थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश के मेमोरी चैंपियन 2018 प्रतीक यादव का गढ़वाल महासभा ने किया जोरदार स्वागत


Post A Comment: