देहरादून।।निकाय चुनाव की अधिसूचना से प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने स्थानीय निकायों के चुनाव घोषित कर दिए है। विपक्ष मौजूदा सरकार पर चुनाव न करने का आरोप लगाते थे, भाजपा को विपक्ष से सर्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं है। कांग्रेस में इंद्रा गाँधी ने कोर्ट के निर्णय को नहीं माना परन्तु भारतीय जनता पार्टी कोर्ट के नियमो के नियमो के अनुसार चलती है इसलिए कांग्रेस भाजपा को नसीहत न दे। श्री भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव टालने के लिए कोर्ट में याचिकाएं डाली थी जिनका उन्हें मुँहतोड़ जवाब मिला। अब कांग्रेस के पैरो के नीचे से जमीन खिसक गयीहै, कांग्रेस तो आज भी नहीं चाहती की प्रदेश में चुनाव हों। हाईकोर्ट के तलब किये जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की घोषणा की। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमेटिया बना दी हैं। श्री भट्ट ने बताया कि18 अक्टूबर को चुनाव समिति की बैठक होगी। वही भाजपा ने 20 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। 18 अक्टूबर को चुनाव समिति की बैठक केबाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेगी। बीजेपी ने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया व कहा की बीजेपी चुनाव के लिए कोई अड़चन पैदा नहीं करना चाहती है। बीजेपी ने सतपाल महाराज, अरविन्द पांडेय व विजय बहुगुणा को इलेक्शन कैंपेन में शामिल किया व नगर निगम के प्रभारियों को भी नियुक्त किया जिससे बीजेपी की पकड़ मजबूत बानी रहे। नगर निगम के प्रभारियों की सूची हल्द्वानी यशपाल आर्य और राजू भंडारी रुद्रपुर आशीष गुप्ता और प्रकाश पंतकाशीपुर रेखा आर्य और गजराज बिष्ट देहरादून नरेश बंसल और डॉ धन सिंह रावतऋषिकेश सुबोध उनियाल और विनय रोहिलाकोटद्वार डॉ हरक सिंह रावत और कैलाश शर्मा हरिद्वार मदन कौशिक और ज्योतिप्रसाद गैरोलासतपाल महाराज, अरविन्द पांडेय व विजय बहुगुणा इलेक्शन कैंपेन में शामिल।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
भाजपा 18 को करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, चुनाव समिति की बैठक में मंत्री व संगठन के 20 लोग लेगे भाग

Post A Comment: