ऋषिकेश, 16 अक्टूबर। गंगा की सुरक्षा व अविरल धारा को लेकर धरना दे रहे सानंद की मौत की जांच को लेकर अन्ना टीम की किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक भोपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को एम्स के बाहर धरना दे रहे थे ,जिन्हें तहसीलदार तथा नगर कोतवाल ने उठा दिया है ।साथ ही उन्होंने उनके द्वारा लगाए गए धरना स्थल पर तंबू व बैनर भी हटा दिए। ज्ञात रहे की इससे पूर्व स्वामी दयानंद ऋषिकेश कोतवाली में अपने वकील के साथ पुलिस को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत, उप जिला अधिकारी मनीश कुमार तथा एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत के विरुद्ध सानंद की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर भी दी थी ।इसी के साथ इसी मामले की जांच को लेकर आज अन्ना टीम के लोग भोपाल चौधरी , सुशीला भंडारी, कुसुम जोशी ,सुशील बहुगुणा एम्स के बाहर जांच की मांग को लेकर धरना दे रहे थे ।जिन्हें तहसीलदार दयाराम कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने जबरन धरना स्थल से उठा दिया है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
एम्स ऋषिकेश के बाहर सानंद की मौत की जांच को लेकर धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने जबरन हटाया

Post A Comment: