ऋषिकेश,20अक्टूबर। स्वदेशी जागरण द्बारा आगामी 22अक्टूबर से श्यामपुर सात दिवसीय स्वदेशी मेला 2018का  तथा हरिद्वार मे प्रदेश स्तरिय मेला 21अक्टूबर से आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी मंच के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ने  शनिवार को आयोजित प्रैस क्लब मे पत्रकारो को देते  हुये बताया कि मंच द्बारा इस मेले को लगाये जाने का उद्देश्य लोगों को अपने राज्य मे उत्पादनो की जानकारी देना है।  जिसका उद्घाटन  निर्मल आश्रम के महंत जो सिंह तथा मोहन सिंह गांव वापसी करेंगे । जिसमे  पहाड़ी उत्पादन, हैण्डलूम, गढवाली व्यंजन, के लगभग 35 स्टाल भी लगाये  जायेगे। के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गढवाली  संध्या,बालीवुड संध्या, कवि सम्मेलन, के अतिरिक्त, क्षेत्र  की कलात्मक प्रतिभाओ के उत्साह हेतु दैनिक नृत्य ग्रुप डांस ,गायन एवं अन्य कलात्मक प्रतियोगितायें भी आयोजित की जायेगींं।पत्रकार वार्ता मे विपिन पंप राहुल त्रिपाठी दीपक गैरोला आदि भी उपस्थित  थे।

Post A Comment: