चमोली। "पुलिस स्मृति सप्ताह" के छठे  दिन शनिवार को समय 11.00 बजे पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार के निर्देशन में पुलिस लाईन गोपेश्वर में जनपद के एन.सी.सी. एवं स्कूली बच्चो के मध्य पुलिस स्मृति एंव बलिदान विषय पर किया गया निबन्ध प्रतियोगिता एंव शहीदों पर आधारित वीर रस प्रधान कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन।
गत 15 अक्टूबर से शहीद पुलिस जवानों की स्मृति में मनाए जा रहे "पुलिस स्मृति सप्ताह" का समापन कल दिनांक 21 अक्टूबर (शहीद  दिवस) को होगा  जिसमें समय 11.00 बजे शहीद पुलिस जवानों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा एवं शहीदों के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर    आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी तथा "पुलिस स्मृति सप्ताह" में आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ट रहे जवानों व छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

Post A Comment: