मुनिकीरेती। मुनि की रेती थाना पुलिस ने आज 22 साल पुराने एक मुकदमे का भगोडा अपराधी आज 78 वर्ष की उम्र में गिरफ्तार किया। कानून से कोई बच नही सकता। दरअसल वर्ष 1996 में थाना मुनि की रेती पर कुष्ठ चिकित्सालय ब्रह्मपुरी के सरकारी चिकित्सक डॉ सुनील कुमार तत्कालीन प्रभारी से गाली गलौज ओर झगडे के संबंध में आई बाँटो पुत्र जोसेफ ट्रो के विरुद्ध धारा 353/504/506 IPC के तहत अभियोग पंजिकृत कराया गया था आई बांटो उस समय कुष्ठ चिकित्सालय के नर्स मिमस ट्रे का पति था जो ब्रह्मपुरी में ही अस्थाई क्वार्टर में रहता था।उत्तराखंड बनने के बाद आई बांटो की पत्नी का स्थानांतरण उत्तर प्रदेश हो गया।उसके बाद इस मुकदमे में अभियुक्त को ब्रह्मपुरी के पते पर भेजे गए समन अभियुक्त के वहां से चले जाने के कारण वापस होने लगे और अभियुक्त 2010 तक न्यायालय तक गैर हाजिर रहा। 2010 में CJM टिहरी द्वारा अभियुक्त को मफरूर घोषित कर उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा जनपद के मफरूर अपराधियों की तलाश हेतु एक मफरूर पर एक कानिस्टेबल तैनात करने के आदेश के तहत कनि0 मनोज शर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से पता लगाया कि अभियुक्त की पत्नी यहां से गोरखपुर स्थानांतरित हुई थी। पता चला कि अभियुक्त की पत्नी 10 साल पहले रिटायर हो गई थी । कड़ी मशक्कत के बाद उक्त कानिस्टेबल ने रिटायरमेंट के बाद इनके बसारत पुर, गोरखपुर में बनाये गए घर का पता लगा लिया। अकेले होने के कारण कर्मचारी फ़ोर्स सहित जाने के लिए वापस आ गया।इधर आई बांटो को भी भनक लग गयी कि उत्तराखंड पुलिस ने उसका पता लगा लिया । उसने अपने वकील से संपर्क कर न्यायालय में सरेंडर होने की योजना बना ली ।परंतु आज सुबह पुलिस को आई बंटू की योजना की भनक लग गयी। SI धर्मेंद्र राठी,कनि मनोज शर्मा,कनि विकास सैनी,ओर कनि अजयबीर द्वारा उसे तपोवन से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया गया।
Home
अपराध
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
मुनिकीरेती पुलिस ने 22 साल पुराने मुकदमे का भगोडा आरोपी किया गिरफ्तार


Post A Comment: