ऋषिकेश। पिछले 5 साल से शराब तस्करी  का लापता  चल रहे हिस्ट्रीशीटर को पकड़ कर पुलिस ने परिवार जनों के सुपुर्द किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समस्त थानों के लापता हिस्ट्रीशीटर की तलाश के संबंध में अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात  व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को लापता हिस्ट्रीशीटर की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया था। आदेशों के अनुपालन में  प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश ने तीन पुलिस टीम को लापता हिस्ट्रीशीटर की तलाश के लिए नियुक्त किया गया था।
 टीम ने हिस्ट्रीशीटर के परिवारजनों, आस-पड़ोस एवं जमानतीओं से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई तो लापता हिस्ट्रीशीटर के विषय में निम्न जानकारी प्राप्त हुई है।
जीत बहादुर पुत्र बाबूराम निवासी गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश।

 वर्तमान स्थिति-
उपरोक्त हिस्ट्रीशीटर का वर्तमान समय में चाल-चलन सही है, तथा किसी प्रकार के अपराध में संलिप्त नहीं है। तथा वर्तमान समय में जंगलात विभाग में मजदूरी का कार्य करता है।

Post A Comment: