भाजपा के डैमेज कंट्रोल का ऋषिकेश में दिखा असर
-नगर निगम की प्रत्याशी के विरोध में दाखिल चारू कोठारी ने नामांकन वापस लिए जाने की कि घोषणा


ऋषिकेश ,26अक्टूबर। आगामी होने वाले  पहली बार  ऋषिकेश  नगर निगम के चुनाव मे  भारतीय जनता पार्टी द्बारा चलाये गये डैमेज कण्ट्रोल अभियान के चलते  टिकट बंटवारे के दौरान निगम के मेयर पद पर नामांकन कर चुके ,भाजपा प्रत्याशी  के विरुद्ध  दो प्रत्याशीयों मे से चारु कोठारी ने भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी  अनिता ममंगाई के समर्थन मे अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की। यह घोषणा चारू माथुर शुक्रवार की दोपहर बाद देहरादून रोड पर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पत्रकार वार्ता के दौरान करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता रही हैं जो कि पार्टी को किसी भी तरह नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी ।लेकिन उन्होंने अपने मजबूत दावेदारी के साथ नामांकन किया था ।लेकिन भाजपा के वरिष्ठ संगठन प्रदेश महामंत्री व ऋषिकेश प्रभारी विजय रोहिल्ला के आग्रह पर वह भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अनीता मंमगाई के समर्थन में अपना नाम वापस लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने के लिए तैयार है ।और वह नामांकन वापसी की प्रक्रिया के चलते अपना नाम वापस ले रही हैं ।इस अवसर पर संगठन महामंत्री व ऋषिकेश प्रभारी विजय रोहिल्ला ने चारू माथुर का एक समारोह के दौरान पार्टी  कार्यकर्ताओं के बीच सॉल उढा कर स्वागत किया ।और उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से हुए मतभेदों के चलते यह नामांकन किया गया था। जो कि अब वापस ले लिया गया है ।इसी के साथ भगत राम कोठारी ने कहा कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है।और वह पार्टी के बाहर जाकर कोई कार्य नहीं करेंगे, वह ऋषिकेश नगर निगम की सीट को जिताने के लिए हरसंभव अपने समर्थकों के साथ अन्य अनिता ममंगाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ,संजय शास्त्री, श्यामपुर मंडल के अध्यक्ष शंभू पासवान सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: