कांग्रेस ऋषिकेश नगर निगम के 6 वार्डों में अपने पार्षद प्रत्याशियों को नहीं उतर पाई

ऋषिकेश ,27 अक्टूबर। ऋषिकेश नगर निगम के पहली बार हो रहे चुनाव में कांग्रेस जहां सभी वार्डों में उम्मीदवारों के चयन के लिए एड़िया रगड़ती रही,वहीं 8 नंबर वार्ड की कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा पार्षद पद पर नामांकन करने वाली प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस लिए जाने के बाद 6 वार्डों में अपने प्रत्याशी नहीं उतर पाई है ।जहां भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए खुला मैदान छोड़ दिया गया है। ज्ञात रहे कि कांग्रेस द्वारा मेयर पद पर जहां भारतीय जनता पार्टी की बागी प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण को चुनाव मैदान में उतारा गया है ।वहीं कांग्रेस नगर निगम के 40 वार्डों में से वार्ड नंबर 7- 11-16 तथा 34 पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई थी। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया के वापस लेने के अंतिम दिन 8 नंबर से मधु जोशी को दिए गए, कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाली उम्मीदवार भी चुनाव मैदान से पीछे हट गई ।जहां अब कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं रह गया है। वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी मधु जोशी द्वारा वापस ले  लिए जाने के बाद मधु जोशी नेे  बताया कि उनके वार्ड से कांग्रेस द्वारा ही तीन अन्य उम्मीदवारों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। जिससे नाराज होकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।

Post A Comment: