40 वार्डों में पार्षद पद पर 14 लोगों ने लिया नाम वापस 196 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे
ऋषिकेश ,27अक्टूबर। ऋषिकेश नगर निगम में होने वाले पहली बार चुनाव में 7 प्रत्याशियों में से 3 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस ले लिए जाने के बाद चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में मेयर पद पर अपना भाग्य आजमाएंगे ।जिसमें भारतीय जनता पार्टी की अनीता ममगांई, कांग्रेस की लक्ष्मी सजवान आप पार्टी की ओर से मंजू शर्मा तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बिना दीप शर्मा के बीच मुकाबला होगा ज्ञात रहे की भारतीय जनता पार्टी की बागी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाली कुसुम कंडवाल तथा चारु कोठारी सहित अनीता असवाल द्वारा अपना नामांकन पत्र प्रक्रिया के अंतिम दिन वापस ले लिया गया है । उसके बाद मेयर पद पर कुल 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी आर .ओ. दयाराम ने देते हुए बताया कि नगर निगम के 40 वार्डों में पार्षद पद पर नामांकन करने वालों की संख्या 209 थी। जिसमें से 14 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए है।जिन के बाद चुनाव मैदान में अब पार्षद पद पर 196 लोग रह गए हैं। दयाराम ने बताया कि चुनाव मैदान में खड़े उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे जिसके बाद 18 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा उसके बाद 20 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Post A Comment: