भाजपा के डैमेज कंट्रोल का ऋषिकेश में दिखा असर
-नगर निगम की प्रत्याशी के विरोध में दाखिल चारू कोठारी के बाद कुसुम ने नामांकन वापस लिए जाने की कि घोषणा
ऋषिकेश ,27अक्टूबर। अगले माह होने वाले नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव के चलते नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी द्बारा चलाये गये डैमेज कण्ट्रोल अभियान के चलते टिकट बंटवारे के दौरान निगम के मेयर पद पर नामांकन कर चुके ,भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध दो प्रत्याशीयों मे से चारु कोठारी के बाद भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अनिता ममंगाई के समर्थन मे अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की। यह घोषणा चारू माथुर के बाद शनिवार को नाम वापसी के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता रही हैं जो कि पार्टी को किसी भी तरह नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी । पार्टी ने उन्हें एक कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनाकर वह सम्मान दिया है ।जिसकी उन्हे कभी उम्मीद भी नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने अपने मजबूत दावेदारी के साथ नामांकन किया था ।लेकिन भाजपा के वरिष्ठ संगठन प्रदेश महामंत्री व ऋषिकेश प्रभारी विजय रोहिल्ला के आग्रह प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद वह भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अनीता मंमगाई के समर्थन में अपना नाम वापस लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने के लिए तैयार है ।और वह नामांकन वापसी की प्रक्रिया के चलते अपना नाम वापस ले रही हैं ।इस अवसर पर संगठन महामंत्री व ऋषिकेश प्रभारी विजय रोहिल्ला यमकेश्वर की विधायक ऋतु खण्डूरी, संजय शास्त्री,जिलाअध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर प्रमुख थे। कुसुम कण्डवाल ने कहा कि किन्हीं कारणों से हुए मतभेदों के चलते यह नामांकन किया गया था। जो कि अब वापस ले लिया गया है ।उन्होंने ने कहा कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है।और वह पार्टी के बाहर जाकर कोई कार्य नहीं करेंगे, वह ऋषिकेश नगर निगम की सीट को जिताने के लिए हरसंभव अपने समर्थकों के साथ अन्य अनिता ममंगाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ,संजय शास्त्री, श्यामपुर मंडल के सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: