ऋषिकेश। गढ़वाली फीचर फिल्म बोडिगे गंगा रोजाना एक शो के तहत आज ऋषिकेश के रामा पैलेस सिनेमा हाल में प्रदर्शित की गई।फिल्म के पहले शो का शुभारम्भ मुख्यातिथि गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी डॉ राजे नेगी एवं फिल्म के निर्माता निर्देशक अनिरुद्ध गुप्ता ने रीबिन काटकर किया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध गुप्ता ने कहाकि दर्शकों के अनुरोध एवं अपनी बोली भाषा एवं संस्कृति के प्रति स्कूली बच्चो एवं खास कर युवा पीढ़ी को जोड़ने एवं प्रोत्साहित करने हेतु फिल्म के सभी टिकट में 30% की भारी छूट रखी गई है।जिसके लिए ऋषिकेश के विभिन्न स्कूलों के बच्चो को फिल्म देखने हेतु आमन्त्रित किया गया है। आज फिल्म के पहले शो देखने के लिए श्यामपुर खदरी नालंदा शिक्षण संस्थान,राकेश चिल्ड्रन एकेडमी एवं आई एच एम होटल मैनेजमेंट कोलेज के छात्र उपस्थित रहें।निर्देशक गुप्ता ने बताया कि फिल्म का रोजाना एक शो सुबह10:30 बजे अगले दो हप्तो तक दिखाया जाएगा। इस अवसर पर गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समाज सेवी डॉ राजे नेगी ने कहा कि हमारी बोली भाषा,संस्कृति ही हमारी असली पहचान है इसके संरक्षण हेतु सामूहिक रूप से मिलकर प्रयास करना होगा।आज उत्तराखंड की बोली भाषा एवं संस्कृति को बचाए रखने में उत्तराखंडी सिनेमा जगत का योगदान अतुलनीय है।लेकिन राज्य सरकारों द्वारा कमजोर फिल्म नीति,पहाड़ों में सिनेमा हाल का ना होना एवं उत्तराखंडी फिल्मों को टैक्स फ्री ना किए जाने के कारण आज हर निर्माता निर्देशक आंचलिक फिल्में बनाने में घबराते है कि कहीं उनको भारी नुकसान ना उठाना पड़े। इस मौके पर फिल्म के नायक रणवीर चौहान, कहानीकार गीतकार अरुण प्रकाश बडोनी, हाल संचालक अशोक गुप्ता,रतन सिंह पंवार,नवीन भट्ट,सुनीता उपाध्याय,तेज प्रकाश भट्ट,अंकित सकलानी,राजवीर गुप्ता,उषा गुप्ता,दिव्या गुप्ता,राजेश शर्मा उपस्थित थे।
Home
उत्तराखण्ड
ताज़ा ख़बर
मनोरंजन
गढ़वाली फीचर फिल्म "बोडिगे गंगा" ऋषिकेश के रामा पैलेस सिनेमा में कर रही लोगों का मनोरंजन


Post A Comment: