ऋषिकेश। बृहस्पतिवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल एवं श्रीवास ग्रुप ने मिलकर दिपावली मेले का आयोजन किया। श्री भारत मंदिर स्कूल के क्रीडा स्थल में आयोजित इस मेले में तरह-तरह प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल के साथ कहीं कंपनियों के प्रचार स्टॉल भी लगाए गए थे। मेले में ही ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 15 ऑटो कंपनीज ने भाग लिया, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी आकर्षण का केंद्र रहे।
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ए एस राठौर, चीफ इंजीनियर BRO ने शिरकत करि व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री के के मालिक एवं इंद्र प्रकाश अग्रवाल जी ने शिरकत करी। मिस इंडिया ड्रीम्स सिमरन अरोड़ा व एम एल मिस इंडिया प्रियंका राणा ने विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शिरकत करि।  मेले मे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे एकल नृत्य में रित्विक प्रथम, मीत द्वितीय व वेदांश एवं कशिश तृतीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य में मयंक स्टूडियो प्रथम, अभियोजन ग्रुप द्वितीय व करतारय ग्रुप तृतीय स्थान में रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, मेहंदी कंपटीशन , सर्वश्रेष्ठ हस्ताक्षर,  सर्वश्रेष्ठ युगल का आयोजन किया गया जिनमें जज की भूमिका श्रीमती श्वेता संघर , श्रीमती रेनू वर्मा व डॉ राजेश अग्रवाल ने निभाई सीमा डेंटल कॉलेज व ऐम्स के विद्यार्थियों ने ऋषिकेश की जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तंबाकू त्यागे व स्वच्छ भारत अभियान जैसे विषयों में नाटक प्रस्तुत किए । क्लब ने "अपने शहर को ना करें मैला साथ लेकर चलें एक कपड़े का थैला" के नारे के साथ जूट के बैग भी लोगों को उपहार में दिए।
मेले का समापन लकी ड्रॉ निकालकर किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार कूपन नंबर 26748, द्वितीय पुरस्कार 28099, तृतीय पुरस्कार 10399, चतुर्थ पुरस्कार 16497 व पंचम पुरस्कार कूपन नंबर 18796 ने जीता।

Post A Comment: