नगर कांग्रेस ने मेयर व पार्षद के संभावित प्रत्याशियों के मांगे आवेदन
ऋषिकेश,15अक्टूबर। उत्तराखंड राज्य में चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम व नगर पालिकाओं के परिसीमन को लेकर जारी की गई, अधिसूचना के बाद कांग्रेस ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है ।नगर कांग्रेस द्वारा नगर निगम के चुनाव के चलते सोमवार को रेलवे रोड पर स्थित कांग्रेस भवन में एक बैठक आयोजित की गई ।ऋषिकेश नगर निगम में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किए जाने के बाद कांग्रेस ने सभी दावेदार मेयर पद के साथ निगम पार्षदों के लिए एक प्रफार्रर्मा भी जारी किया गया। संभावित दावेदारों को शपथ पत्र भरकर जिए जाने की बात कही है। यह आवेदन पत्र मंगलवार की दोपहर तक देना होगा। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस की बैठक के दौरान सारस्वत ने बताया की ऋषिकेश निगम में चुनाव लड़ने वाले मेयर व पार्षद के सभी उम्मीदवार अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दें ।तथा दावेदार मंगलवार की दोपहर तक अपने आवेदन भी दे दे। जिससे आवेदनों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जा सके। क्योंकि नगर निगम के मेयर के दावेदारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ही तय किए जाएंगे ।साथ ही सभी संभावित उम्मीदवारों को ऋषिकेश निगम में हुए परिसीमन की जानकारी भी दी गई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष जयेंद्र रमोला, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा, संजय गुप्ता, मदन मोहन शर्मा ,जयपाल जाटव ,सहदेव सिंह राठौर, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मधु जोशी, विमला रावत ,उमा कौर ओबरॉय, दीपक जाटव, ललित सक्सेना, प्रदीप जैन, अरविंद जैन सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: