प्रदेश में नगर निगम ,नगर पालिका के चुनाव की संमभावना के चलते
विभागों ने गैंती हथोड़े के साथ जेसीबी कर ली थी तैयारऋषिकेश,15अक्टूबर। उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश पर ऋषिकेश में अतिक्रमणकारियों पर आज से चलने वाला पीला पंजा प्रदेश में जारी नगर निगम, नगर पालिका के चुनाव की सूचना के चलते फिलहाल थम गया है । उल्लेखनीय है कि आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गुप्ता द्वारा नगर में किये रहे, लगातार सड़कों पर अतिक्रमणकारियो के अतिक्रमण के चलते सिकुड़ रही सडकों के कारण बढ रही दुर्घटनाओं को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी किसने बताया था धार्मिक मंदिरों की आड़ में 1127 अतिक्रमण हो चुके हाई कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए 1 महीने के अंदर जिलाधिकारी सहित प्रदेश के प्रमुख सचिव को सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए थे । जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण कौ हटाने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई थी ।जिसके बाद उप जिलाधिकारी हर गिरी ने सोमवार से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई को अमल में लाने के लिए नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, एन.एच.विभाग को निर्देश भी दिये थे। जिसकी तैयारी विभागों द्बारा भी कर ली गई थी। हालांकि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान को चलाए जाने की सूचना के बाद सैकड़ों दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा दिया था। यहां अभी अभियान आज सोमवार से चलाया जाना था । जिसके लिए विभागों ने कैसी फावड़े हथौड़े तथा जेसीबी भी तैयार कर ली थी । लेकिन रविवार को नगर निगम नगर पालिका में चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई परिसीमन को लेकर अधिसूचना के चलते फिलहाल अतिक्रम हटाओ अभियान पर विराम लगा दिया गया है यह जानकारी उपजिलाधिकारी हरगिरि ने देते हुए बताया के आज सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा देहरादून में अधिकारियों की बैठक के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोका गया है। चुनाव के चलते रोके गए अभियान के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।

Post A Comment: