देहरादून। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन खाई में गिरने के हादसे से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मैक्स में सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहंुची रेस्क्यू टीम ने बचाव व राहत कार्य चलाया और घायलों को निकालकर चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी की मुताबिक आज सुबह  बनकोट से चिन्यालीसौड आ रही एक मैक्स धरासू जोगत मोटर मार्ग पर भडकोट के पास खाई में गिर गई। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण वाहन खाई में गिर गया।
उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन एवं न्यूनी करण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में हुए हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बताया गया कि वाहन में 10 लोग सवार थे।
दुर्घटना आज सुबह की है। एक मैक्‍स वाहन बनकोट से चिन्यालीसौड आ रहा था। धरासू जोगत मोटर मार्ग पर भडकोट के पास चालक ने वाहन से नियं‍त्रण खो दिया। इस कारण वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया है। यहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान  कृपाल सिंह (60 वर्ष), दिपना देवी (55 वर्ष) पत्नी विशन सिंह, कृष्णा देवी (21 वर्ष) पत्नी संदीप सिंह सभी निवासी बनकोट चिन्यालीसौड और लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) पत्नी विक्रम भैंगवाल निवासी गांव चिन्यालीसौड के रूप में हुई है, जबकि घायलों में सोबन सिंह, चालक विद्या सिंह, प्रियंका, पुलम सिंह, सुषमा व एक दो साल की बच्ची शामिल हैं। गंभीर घायलों को हेली से रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Post A Comment: