विधानसभा अध्यक्ष से शीघ्र मिलेगा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश। भल्ला फार्म विकास समिति नवीन श्यामपुर की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। समिति में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मिलेगा।
ग्राम पंचायत श्यामपुर के अंतर्गत भल्ला फार्म में ग्रामीणों की एक बैठक भाग सिंह रावत की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में सबसे पहले भल्ला फार्म विकास समिति नवीन श्यामपुर का गठन किया गया व नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में बाल सिंह रावत को अध्यक्ष, गोविंद सिंह रावत को उपाध्यक्ष, रणवीर सिंह राणा (एडवोकेट) को सचिव, जनार्दन प्रसाद थपलियाल को कोषाध्यक्ष, रेखा बिष्ट को पदेन सदस्य व सुरमा देवी, राम सिंह रावत, पुरुषोत्तम दत्त कुडियाल, इंदर सिंह बिष्ट, वीर सिंह राणा, दिनेश सिंह सुरियाल (पत्रकार), रतन देव कपटियाल, कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, चंद्रमा देवी नेगी व रंजू देवी को निर्विरोध समिति का सदस्य चुना गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बाल सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब हम लोग एकजुट होकर किसी कार्य को करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमें एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि जब तक आप लोगों का सहयोग मुझे नहीं मिलेगा तब तक कोई भी कार्य करना संभव नहीं है। समिति के सचिव रणवीर सिंह राणा एडवोकेट ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बड़ी दयनीय है जहां सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं वहीं कई मोहल्लों में जाने का रास्ता भी नहीं है। सड़कों व मोहल्लों में लगी स्ट्रीट लाइट भी कई महीनों से खराब पड़ी हुई है तो कई मोहल्लों में आज तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी है। जिससे लोगों को रात्रि में आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही पूरे क्षेत्र में पेयजल लाइन न होने के कारण लोगों को हैंडपंप का गंदा पानी पीना पड़ता है। जिससे लोगों को कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मिलेगा। उन्होंने कहा कि समिति का सबसे पहला कार्य क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही क्षेत्र की सुंदरता बनी रहेगी। इस मौके पर चंद्रवीर पोखरियाल, मोहन सिंह कलूडा, रमेश राणा, बुलक सिंह असवाल, विजय सिंह नेगी, शूरवीर सिंह कैंतूरा, सुरेंद्र सिंह पंवार, कैलाश रतूड़ी, प्रदीप सिंह व दर्शन सिंह आदि कई लोग मौजूद थे।

Post A Comment: