ऋषिकेश। रोटरी क्लब ऋषिकेश ने ग्लोबल हैंड वॉश डे पर अपने अडॉप्टेड स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 में 16-17  वर्ष में बनाए गए  हैंड वॉश स्टेशन  का  रिनोवेशन  करवा उसे चालू किया।
    पूर्व अध्यक्ष  डॉक्टर बीएम सोनी ने बच्चों को  हाथ धोने के तरीके  वह जरूरतों के बारे में  महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों को उत्साहित करने के लिए आकर्षक पोस्टर  वितरित किए।
 क्लब ने  स्कूल को  5 लीटर हैंड वॉश  एवं 5 लीटर फिनायल, हैंड टॉवल्स एवं  सोप  डिस्पेंसर दिया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती वीना अरोड़ा एवं समस्त स्टाफ ने "हैंड वॉश स्टेशन" के कुशलता पूर्वक कार्य करने पर आभार व्यक्त किया  गया।
इस अवसर पर राजेंद्र गौतम, गोपाल अग्रवाल, डॉ सोनी आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

Post A Comment: