ऋषिकेश। सोमवर को इनर व्हील क्लब ने बच्चों को हैंड वॉश का सामान एवं सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया।
इनरव्हील  क्लब  ऋषिकेश ने सोमवार को "ग्लोबल हैंड वॉश डे" पर सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश में ग्लोबल हैंड वॉश डे सेलिब्रेट किया गया।
   इस दौरान  क्लब की सदस्या डॉ मधु शर्मा ने बच्चों को  हाथ धोने का महत्व एवं तरीका बताया। साथ ही बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर क्लब ने स्कूल को 5 लीटर हैंड वॉश,  5 लीटर फिनायल, 5 लीटर हार पिक एवं सॉप डिस्पेंसर दिया गया।प्रधानाचार्य ने बताया गया की यह क्लब का बहुत सराहनीय प्रयास है। साथ ही राजकीय बालिका छात्रावास आम पाटा से आई स्कूल की प्रधानाचार्य एवं एवं छात्रों को 1000 सेनेटरी पैड एवं क्लीनिंग का सामान  दिया गया।
क्लब अध्यक्षा रेखा गर्ग ने बताया की बालिकाओं को अपनी आंतरिक स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसमें की गई लापरवाही से कई प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इसीलिए क्लब ने स्वच्छता का यह विशेष प्रोजेक्ट किया।
 इस अवसर पर सजीव सलोनी गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, अंजू मित्तल, मनीषा गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Post A Comment: