एम्स के बाहर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद एम्स के डॉक्टरों ने आवास विकास कॉलोनी में खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त
मारपीट व गाड़ी क्षतिग्रस्त कर रहे लड़कों को खदेड़ने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
स्थिति तनावपूर्ण मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
ऋषिकेश 15 अक्टूबर। रविवार की देर रात एम्स के  हुई सड़क दुर्घटना के बाद सोमवार की देर रात एम्स में डॉक्टरी की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों व आवास विकास कॉलोनी के लड़कों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बाइक व अन्य गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद आवास विकास कॉलोनी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिसे देखते हुए आवास विकास कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने मौके पर बताया की रविवार की देर रात को एम्स के बहार एक सड़क दुर्घटना हो गई थी । यह सड़क दुर्घटना मे आवास विकास कॉलोनी में रह रहे, एक युवक के घायल हो जाने के बाद आवास विकास कॉलोनी के लड़कों में रोष उत्पन्न हो गया था। यह रोष उस समय और भड़क गया ।जब एम्स के डॉक्टरों ने आवास विकास कॉलोनी में पहुंचकर सड़कों पर खड़ी बाईकों व कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची घटना की सूचना पर  पुलिस ने  मारपीट कर रहे लड़कों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया। जिसके बाद आवास विकास कॉलोनी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई ।जिसे देखते हुए पुलिस को भारी पुलिस बल आवास विकास कॉलोनी में तैनात करना पड़ा ।रितेश शाह के अनुसार इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी उस पर मुकदमा कायम किया जाएगा। कुल मिलाकर आवास विकास कॉलोनी में स्थिति देर रात तनाव पूर्ण बनी है ।

Post A Comment: