ऋषिकेश,09अक्टूबर। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में 7 अक्टूबर से आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर मीट के चलते ऋषिकेश में हटाए जाने वाले हाई कोर्ट के आदेश पर लगा अतिक्रमण पर ग्रहण, बुधवार को नगर निगम में तमाम विभागों की आयोजित बैठक के बाद समाप्त हो जाएगा। यह जानकारी उपजिलाधिकारी हर गिरी ने देते हुए बताया कि समिट मीट व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून आगमन के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान की तैयारी में कुछ रुकावट आ गई थी। अब इस अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए अंतिम निर्णय बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान लिया जाएगा ।हर गिरी का कहना था, कि बैठक में तमाम विभागों के अधिकारियों से अब तक की, गई कार्यवाही की समीक्षा के साथ तत्काल अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किए जाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है ।उपजिलाधिकारी हर गिरी का कहना है कि न्यायालय के आदेश का अतिक्रमण को लेकर दिए गए निर्देशों के बाद निर्णय का अक्षर से पालन होगा ।जिसमें किसी को भी अतिक्रमण की जद में आने वाले अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश के अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगा ग्रहण बुधवार के बाद छंट जाएगा: हरगीरि

Post A Comment: