ऋषिकेश। सेवा भारती संस्थान ऋषिकेश के तत्वावधान में आदर्शनगर ऋषिकेश में जम्मू कश्मीर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में सफल चिकित्सा मिशन से लौटे चिकित्सकों के सम्मान समारोह का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशांगिक संगठन नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन से जुड़े चिकित्सकों की टीम को ऋषि कश्यप स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत जम्मू कश्मीर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में सफल चिकित्सा मिशन से वापस आने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सेवा भारती के सौजन्य से एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रविकांत, डॉ कोपल खन्ना, डॉ पंकल यादव, डॉ विजेंद्र, डॉ मोहित, डॉ डीके श्रीवास्तव, डॉ प्रियंका गोयल एवं यात्रा में सम्मिलित एम्स के छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान यदि जीने की उम्मीद देता है तो उस उम्मीद को भरोसे में बदलने का काम डॉक्टर करते हैं। वो हमें न सिर्फ स्वस्थ रखते हैं बल्कि हम में जीने का भरोस भी पैदा करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेवा भारती द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह से न सिर्फ चिकित्सा जगत का सम्मान बढ़ा है बल्कि  क्षेत्र का भी गौरव बढ़ा है। यह एक अच्छी पहल है, जिसके जरिए सेवा भारती परिवार हमेशा से अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित करने जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस सम्मान समारोह में आने वाले हर चिकित्सक को न सिर्फ सम्मान मिलता है, बल्कि उसकी प्रति लोगों का और भरोसा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सेवा भारती का यह सम्मान समारोह लोगों में चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों के प्रति भरोसे को और मजबूत करेंगा। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, सेवा भारती की जिलाध्यक्ष दीपा तायल, नगर अध्यक्ष अभिनव गोयल, जिला प्रचारक अजय, नारायणदास कुन्दनानी, सुदामा सिंह, कुसुम कंडवाल, पूर्व सभापति मंडी राकेश अग्रवाल, अमित, संजीव, निशांत मलिक, संदीप मल्होत्रा, ओपी शर्मा, राजेंद्र रैना जी, सुदेश शर्मा, प्रधानाचार्य पांडेजी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन दीपक तायल ने किया।

Post A Comment: