ऋषिकेश,19अक्टूबर। शाला मुनि की रेती क्षेत्र में एनर्जी हीलिंग के दौरान विदेशी छात्रा से शारीरिक शोषण करने तथा छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एनर्जी हीलिंग सेंटर मे हीलिंग करवाने वाले एन आर आई को गिरफ्तार कर लिया है ।थाना मुनिकीरेती प्रभारी एसके सकलानी ने बताया कि विगत बृहस्पति वार को जितेन अरोरा पुत्र वजीर चंद निवासी वीरभद्र ऋषिकेश ने थाना मुनि की रेती पर प्रार्थना पत्र दिया की मेरी विदेशी छात्रा उम्र 22 वर्ष जो डेनमार्क की रहने वाली है ने मुझे बताया तपोवन में सामूहिक ध्यान एनर्जी हीलिंग कराने वाले सुदीप द्वारा एनर्जी हीलिंग करने के दौरान अपने कमरे देवी म्यूजिक आश्रम तपोवन में मेरा शारीरिक यौन शोषण व छेड़छाड़ किया है प्रार्थना पत्र पर धारा 354,376(1) आई पी सी बनाम सुदीप दर्ज किया गया ।जिसे आज शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुदीप बालियान पुत्र कनवर सिंह निवासी ग्रीन स्ट्रीट मेल वैली कैलिफ़ोर्निया यूएसए हाल तपोवन मुनि की रेती मूल निवासी सोनीपत हरियाणा को तपोवन से गिरफ्तार किया गया ।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है व अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है अभियुक्त एन आर आई है यूएसए में रहता है लगभग 1 महीने से भारत आया हुआ है पिछले 10 दिनों से तपोवन स्थित गेस्ट हाउस देवी म्यूज़िक आश्रम में रह रहा है अभियुक्त का पीड़िता से संपर्क एक रेस्टोरेंट में हुआ था।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
एनर्जी हीलिंग की आड़ में विदेशी छात्रा से अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने किया एनआरआई को गिरफ्तार


Post A Comment: