पौड़ी: गांव की खुशहाली और समृद्ध संस्कृति लौटाने की मुहिम के साथ तीन दिनी ग्रामोत्सव का मुख्यमंत्री के हाथों हुआ। सीएम ने अपनी थाती माटी की विरासत के पुनरुत्थान के लिए प्रवासियों से आगे आने का आह्वान किया।
पोखड़ा प्रखंड के गवाणी में ग्रामोत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि अपनी माटी को सरसब्ज करने व सांस्कृतिक विरासत को प्रत्येक ग्रामवासी का दायित्व है और प्रत्येक संपन्न प्रवासी को गांव लौटकर अपने बंधु-बांधवों के मध्य गांवों की रौनक लौटाने की पहल करनी होगी। कहा कि लोग स्वैच्छिक चकबंदी के जरिए लाभकारी खेती को प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि पहाड़ में जमीनों को बंजर करने का कारक चीड़ आगामी समय में उत्तराखंड के भविष्य की नई इबारत लिखेगा।


Post A Comment: