ऋषिकेश ,13अक्टूबर। सानंद की मौत के बाद  अन्ना किसान मंच व मातृ सदन के लोगों ने त्रिवेणी घाट पर स्थित गांधी  स्तंभ पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान शनिवार की शाम को कैंडल जलाकर स्वर्गीय सानंद को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अन्ना किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल सिह चौधरी तथा मातृ सदन के स्वामी दयानंद, हेमंत ध्यानी ने श्रवण जैन के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के दौरान अपने  श्रद्धा  सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी सदानंद अपने 112 दिन के गंगा की सुरक्षा को लेकर चलाए गए अनशन के बाद प्राण त्याग दिए ।जिनका बलिदान पूरा देश याद करेगा इस दौरान श्रद्धांजलि समारोह के दौरान सानंद तेरा यह बलिदान याद करेगा ,हिंदुस्तान आदि के नारे भी लगाए श्रद्धांजलि देने वालों में वीर सिंह खरोरा अभिषेक शर्मा, ज्योति सजवान, श्रवण जैन ,राकेश पारक्षा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: