ऋषिकेश।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की माता  श्रीमती धर्मो देवी का कल शाम हरियाणा जाते हुए वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।  जिस कारण  उन्हें  गम्भीर चोटे आई है। वाहन दुर्घटना में श्रीमती धर्मो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और रात्रि में उनका चंडीगढ़ में उपचार किया गया। शनिवार को उन्हें चंडीगढ़ से जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया।  जहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिये एम्स ऋषिकेश लाया जा गया। हम सब लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। 

Post A Comment: