ऋषिकेश ,11 अक्टूबर। गंगा की रक्षा को लेकर 112 दिनों से अनशन कर रहे स्वानंद सानंद उर्फ प्रोफेसर जी.डी अग्रवाल ने अपनी जीवन कथा में देह त्यागने के बाद अपने दे को एम्स को समर्पित किए जाने की बात भी अपने लेख में लिखी है। एम्स में उनकी अनुयाई साध्वी मणि का कहना था कि स्वामी सानंद द्वारा किए जा रहे अनशन को लेकर हाई कोर्ट ने भी राज्य के प्रमुख सचिव तथा मुख्यमंत्री को उनसे मिलने की बात कही थी लेकिन दोनों में से कोई भी सानंद से नहीं मिला और ना ही उनकी बात पर गौर किया जिससे उनके अनुयायियों में भी रोष उत्पन्न हो गया है। साथी साध्वी मणि का कहना था कि हमें केंद्र सरकार से अनशनकारी स्वामी स्वामी सानंद के जीवन को लेकर काफी आशाएं थी कि वह उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया जबकि स्वामी सानंद उत्तराखंड की नदियों पर बन रहे बड़े बांधों के साथ गंगा के अस्तित्व को बचाए जाने की प्रमुख मांगे थी ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
स्वर्गीय सानंद ने अपनी मृत्यु से पूर्व अपनी देह को एम्स को कर दिया था समर्पित

Post A Comment: