बृहस्पतिवार की दोपहर तोड़ा दम
ऋषिकेश,11 अक्टूबर। पिछले 112दिनों से हरिद्वार के मातृ सदन में आमरण अनशन कर रहे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल ने आज बृहस्पतिवार  की दोपहर एक बजकर बीस मिनट को ऋषिकेश के एम्स मे आखरी सांस ली ।उल्लेखनीय है कि  जीडी अग्रवाल पिछले 112 दिनों से हरिद्वार  स्थित मातृ सदन मे गंगा की रक्षा के लिए पिछली 22 जून से आमरण अनशन कर रहे थे। जिन्होंने मंगलवार को जल भी त्याग दिया था। उनका कहना था की उत्तराखंड की भागीरथी ,मंदाकिनी ,अलकनंदा ,पिंडर,धौलीगंगा और विष्णु गंगा नदी पर निर्माणाधीन तथा विद्युत परियोजना पर तत्काल रोक लगा,परियोजनाओं की  जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों को शामिल किया जाए ।इस परिषद में केंद्र और राज्य सरकारों के ब्यूरोक्रेट का हस्तक्षेप ना हो, यहां यह भी बताते चलें कि विगत मंगलवार की देर रात को पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक थी सानंद से बातचीत करने पहुंचे थे ।लेकिन बात ना बनने पर सानंद  ने मंगलवार की रात से ही जल भी त्याग दिया था जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे ।इससे पूर्व प्रशासन ने हरिद्वार में जहां सानंद अनशन कर रहे थे। वहां कानून-व्यवस्था की दृष्टि से धारा 144 लागू कर दी थी। जिसे मनाने के लिए प्रशासन द्वारा काफी प्रयास किया गया था लेकिन सानंद नहीं माने थे जिन्होंने आज एम्स में आखिरी सांस ली। यह जानकारी एम्स के डॉ विजेंद्रर ने पत्रकारोँ को दी।


Post A Comment: