ऋषिकेश। विश्व दृष्टि दिवस (11अक्टूबर) के उपलक्ष्य श्री साईं आई केयर सेंटर के द्वारा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन मायाकुंड स्तिथ निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ स्कूल के संरक्षक समाजसेवी कमल सिंह राणा एवं समाजसेवी प्रेम सिंह नेगी ने किया।श्रीं  साईं आई केयर सेंटर के संचालक नेत्र चिकित्सक डॉ राजे नेगी ने अपने सहयोगी आशुतोष कुड़ीयाल एवं मनोज नेगी के साथ मिलकर 36 स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कर आंखो को स्वस्थ रखने हेतु उपाय बताए। इस मौके पर डॉ नेगी ने बताया कि प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। विश्व दृष्टि दिवस का उद्देश्य धुंधली दृष्टि (खराब दृष्टि) अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अनुमान के अनुसार, विश्वभर में लगभग 285 मिलियन लोग नेत्रहीन हैं। इनमें से 39 लाख लोग अंधे और 246 मिलियन लोग मध्यम या गंभीर दृष्टि दोष वाले है। दृष्टि दोष के प्रमुख कारणों में असंशोधित अपवर्तक कमियां (43%) और मोतियाबिंद (33%) हैं। अधिकांश अंधेपन (लगभग 80 %) का बचाव यानि कि उपचार या रोकथाम की जा सकती है। डॉ नेगी ने जानकारी देते हुवे बताया कि अच्छी दृष्टि के लिए स्वस्थ एवं संतुलित आहार का सेवन करें। अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों, अंडे, फलियों एवं गाजर को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें।धूम्रपान करना छोड़े, धूम्रपान, मोतियाबिंद, ऑप्टिक एवं तंत्रिका क्षति के साथ-साथ दृष्टि से संबंधित कई तरह की समस्याओं को पैदा कर सकता है।सूर्य की रोशनी के प्रत्यक्ष प्रभाव को रोकने के लिए यूवी संरक्षित धूप का चश्मा पहनें, जो कि आपकी आंखों की सुरक्षा के लिए बेहतर है।सुरक्षा चश्मा पहनें। यदि आप कार्यस्थल पर ख़तरनाक पदार्थों से काम करते हैं, तो आपको अपनी आंखों की रक्षा करने के लिए सुरक्षा चश्मा अवश्य पहनना चाहिए।यदि आप लंबी अवधि तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो यह सुनिश्चित करें, कि आप अक्सर बीच-बीच में उठेंगे, आँखों का सूखापन कम करने के लिए आँखों को अधिक से अधिक बार झपके टेलीविजन देखते या कंप्यूटर पर काम करते हुए एंटी ग्लेयर चश्मा पहने, मंद प्रकाश में न पढ़े। यह आँखों को होने वाली परेशानियों के प्रमुख कारणों में से एक है।
आँखों के बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अपनी आँखों की नियमित जांच कराएं।
खिड़कियों एवं लाइट द्वारा कंप्यूटर पर पड़ने वाली चकाचौंध से बचने की कोशिश करें। यदि आवश्यक हों, तो एंटी ग्लेयर स्क्रीन का उपयोग करें।यदि आप कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं, तो उन्हें लंबी अवधि तक पहनने से बचें, कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हुए तैराकी एवं सोने से बचें।अपनी आँखों को आराम देने के लिए हर बीस मिनट में बीस फीट की दूरी पर बीस सेकंड के लिए देखे। इस मौके पर मीनाक्षी राणा,प्रिया क्षेत्री,प्रियंका कुकरेती,दीपिका पंत,मंजू देवी उपस्थित थे।

Post A Comment: