ऋषिकेश,23अक्टूबर। षड दर्शन साधू समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल गिरी ने नगर निगम ऋषिकेश धार्मिक नगरी मे होने जा रहे चुनाव मे किराये पर रहने वाले प्रत्यशियों के नामांकन निरस्त किये जाने की मांग निर्वाचन आयोग से की है ।गोपाल गिरी द्वारा निर्वाचन आयोग को भेजे गए एक पत्र मै कहा है कि जो लोग ऋषिकेश में एक किराए के मकानों में रह रहे हैं वह भी अपना नामांकन पत्र भर रहे हैं। जो कि चुनाव में जीतने के बाद भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा देंगे ।उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जाना चाहिए जो कि स्थाई रूप से अपना मकान बनाकर ऋषिकेश धार्मिक नगरी में रह रहे हैं । जो कि वर्षों से ऋषिकेश में रहकर नगर पालिका को को अपना भवन कर अदा करते रहे हैं ।लेकिन देखने मे आ रहा है कि जो लोग कुछ माह पहले ।ऋषिकेश मे आकर किराए के मकान मे रह रहे हे वह भी अपना नामांकन पत्र निगम मे चुनाव लडने के लिए कर रहे है ।गोपाल गिरी का कहना था कि ऐसे लोग यदि चुनाव मे विजय होगें ,तो वह भ्रष्टाचार को ही बढाने का कार्य करेंगे। उन्होंने समय रहते ऐसे लोगों के नामांकन पत्रों की जांच कर उन्हें चुनाव लडने से वंचित किये जाने की मांग की है ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
सनातन धर्म रक्षा समिति ने ऋषिकेश नगर निगम में किराएदार प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए जाने की मांग


Post A Comment: