ऋषिकेश। ऋषिकेश मेयर सीट पर पद निर्दलीय के रूप में भाजपा के कद्दावर नेता कुसुम कंडवाल व चारू कोठारी के ताल ठोकने से कांग्रेस व भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के समीकरण गड़बड़ा गये हैं। कुसुम कंडवाल भाजपा की महिला विभाग की उपाध्यक्ष का पद संभाल चुकी है। वहीं दूसरी ओर चारू कोठारी भी भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। भारी विरोध के बावजूद ऋषिकेश में आनीत मंमगई को भाजपा ने टिकट दिया है। जिसके बाद कुसुम कंडवाल व चारू कोठारी ने चुनाव निर्दलीय के रूप में मेयर पद से नामांकन किया है। दोनों की नेता ऋषिकेश में भारी वजूद रखते हैं। जिसके करण राष्ट्रीय दलों को भारी मुश्किल होने वाली है। दोनों की नेताओं ने अपने शुभचिंतकों की सलाह पर नामांकन किया है। इसलिए ऋषिकेश में किसी भी पार्टी की जीतने की राह आसान नज़र नहीं आ रही है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
राजनीति
ऋषिकेश में मेयर पद पर कुसम व चारू के निर्दलीय नामांकन से राष्ट्रीय पार्टियों के समीकरण गड़बड़ाये



Post A Comment: