ऋषिकेश,23अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी की ऋषिकेश नगर निगम की बागी प्रत्याशी चारु कोठरी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पर सीधा हमला बोलते हुए नगर निगम के चुनाव मे कमजोर प्रत्याशी उतारने का आरोप लगाया है। यह आरोप चारु कोठारी ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान लगाते हु कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बना था परंतु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस सीट पर कमजोर प्रत्याशी को उतारकर भाजपा की अपेक्षा अन्य की झोली में यह मेयर पद की सीट डालने का कार्य किया है। उन्होंने कहा की मेरी निष्ठा आज भी भारतीय जनता पार्टी तथा मोदी की कार्यप्रणाली के प्रति समर्पित है जो कि देश में अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा की मेरा टिकट भारतीय जनता पार्टी के टिकट आवंटन कमेटी ने अंतिम समय तक पूरी तरह था । लेकिन अंतिम समय में टाइपिंग के दौरान लिस्ट से हटा दिया गया जो कि मेरे लिए दुख का विषय है उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा समाज सेवा के रूप में बिना पद पर रहते हुए भी अनेकों कार्य किए हैं। पत्रकार वार्ता में चारू कोठारी के भगत राम ने भी टिकट काटे जाने पर अपना दुख बयां करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा करवाए गए तमाम तरह के सर्वे में भी उनका नाम सबसे ऊपर था। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोर कमेटी में लिये गए निर्णय में भी मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा तथा विधानसभा अध्यक्ष के सामने सभी ने चारू कोठारी का नाम पर ही अपना ठप्पा लगाया था ।परंतु जब लिस्ट प्रकाशन के लिए गई, तो उस समय नाम परिवर्तन किया गया है। जो कि एक चोरी जैसा कार्य किया गयाा है।और इतनी बड़ी पार्टी होने के बावजूद इस प्रकार का घृणित कार्य किसी भी समर्पित कार्यकर्ता को ठेस पहुंचाने जैसा है। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके तमाम सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी बिन बुलाए उनके निवास पर पहुंच गए थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
राजनीति
भाजपा की बागी निगम प्रत्याशी चारू कोठारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर ऋषिकेश निगम चुनाव में कमजोर प्रत्याशी को उतारे जाने का लगाया आरोप


Post A Comment: