ऋषिकेश 7 अक्टूबर। देश विदेश से आए  औद्योगिक घरानों की सुरक्षा में  लगे अनुराधा पौडवाल की आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रुड़की  व रुद्रप्रयाग के उपजिलाधिकारी को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोका । उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य के विकास को लेकर रविवार को राज्य की राजधानी देहरादून में आयोजित औद्योगिक समिट के चलते ऋषिकेश में मेहमानों की मेहमान नवाजी के दौरान आयोजित की गई स्वामीनारायण घाट पर गंगा आरती तथा अनुराधा पौडवाल की सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने के लिए आने वाले 1000 से अधिक औद्योगिक घरानों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई नाकेबंदी के दौरान उप जिला अधिकारी रुड़की के प्रेमलाल तथा रुद्रप्रयाग के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार को भी उस समय पुलिसकर्मियों से जूझते देखा गया ।जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें आरती स्थल तक जाने के लिए पास ना होने के कारण रोक दिया। जिले बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जाने दिया गया ।वहीं टिहरी व देहरादून के सूचना अधिकारी द्वारा पत्रकारों के लिए जारी किए गए पासो में  कुछ कथित पत्रकारों के नाम न होने के कारण उन्हें भी अधिकारियों के आगे पास के लिए गिडगिडाते  देखा गया ।पुलिस क्षेत्राधिकारी जेपी जुयाल का कहना था कि यह व्यवस्था सुरक्षा के कारणों से की गई है। आरती स्थल पर उन्हीं लोगों को जाने दिया जाएगा जिनके पास  विभागीय पास होंगे।

Post A Comment: